बसई-विरार में पत्रकार के धरने को मिला समर्थन, आइडियल पत्रकार संगठन ने कहा- कार्रवाई तक जारी रहेगा आंदोलन

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे पत्रकार विनोद यादव को संगठन ने बताया सच का सिपाही

विरार/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा) बसई विरार महानगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे पत्रकार विनोद यादव को अब आइडियल पत्रकार संगठन का खुला समर्थन मिल गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा और आंदोलनरत पत्रकार से मुलाकात कर पूरा घटनाक्रम समझा।

जिला अध्यक्ष (पालघर) विनोद यादव ने आरोप लगाया है कि महानगरपालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र में अनाधिकृत भवनों का धड़ल्ले से निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने अनशन का रास्ता चुना।

धरना स्थल पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष (महाराष्ट्र) संजय राय, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, प्रदेश महासचिव कविता फुलपगार, जिला संरक्षक सुरेश जायसवाल और जिला उपाध्यक्ष रोहित गिरी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने वसई विरार महानगरपालिका के उपायुक्त दीपक सावंत से मुलाकात कर भ्रष्टाचार के मामलों पर बातचीत की।

उपायुक्त सावंत ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर संबंधित भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है।

हालांकि, संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि प्रतीकात्मक कार्रवाई की शुरुआत के बाद ही धरना वापस लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने अब भी ठोस कदम नहीं उठाए, तो मामला महाराष्ट्र सरकार के समक्ष ले जाया जाएगा।

इस मौके पर महाराष्ट्र वृत्तपत्र संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और पत्रकार विनोद यादव को उनके साहसिक कदम के लिए समर्थन दिया।

यह आंदोलन न सिर्फ एक पत्रकार की लड़ाई है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण की एक नई लहर भी है। आइडियल पत्रकार संगठन ने साफ कर दिया है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

4 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

4 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

5 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

5 hours ago