पत्रकार संगठन ने घोषित किए पदाधिकारी

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l आइडियल पत्रकार संगठन जनपद आजमगढ़ इकाई को मजबूती प्रदान करते हुए एडवोकेट अजय श्रीवास्तव निवासी सेहदा आजमगढ़ को आइडियल पत्रकार संगठन, आजमगढ़ का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। जबकि वरिष्ठ एडवोकेट पंकज तिवारी निवासी वरदह आजमगढ़ को विधिक सलाहकार मंडल आजमगढ़ के पद पर मनोनीत किया गया है। फूलपुर तहसील के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम मौर्य को वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष फूलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बीच आजमगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि की राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देश तथा राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आज़मी, शोएब आलम एवं विनय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत विधिक सलाहकार आजमगढ़ के पद पर वरिष्ठ एडवोकेट अजय श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है, जबकि वरिष्ठ एडवोकेट पंकज तिवारी को विधिक सलाहकार आजमगढ़ मंडल के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फूलपुर तहसील के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम मौर्य को वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष फूलपुर के पद पर संगठन में जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु मनोनीत किया गया है। दीदारगंज से पत्रकार प्रीतम सेठ को आइडियल पत्रकार संगठन में सदस्यता दी गई है, जबकि गाजीपुर के पत्रकार अनिल प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष गाज़ीपुर के पद पर मनोनीत किया गया है।मिश्रा ने कहा कि जल्द ही फूलपुर इकाई का पूर्ण गठन भी कर लिया जाएगा। इस बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित प्रदेश स्तरीय सभी पदाधिकारीयों तथा सदस्यों एवं आजमगढ़ जिले के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

8 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

11 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

11 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

11 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

11 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

11 hours ago