चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले भर मे अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक के देवरंजन वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को, पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ दो लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी राजेन्द्र प्रसाद सिंह अपने हमराहियों के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश के साथ वाहनों की बीराभाँटी गाँव के पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे,इसी बीच मुखबिर मिली सूचना के आधार पर बाइक से आ रहे दो युवकों को रोककर पूछताछ करने पर उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने और बाइक के कागजात उपलब्ध न कराने पर जब
कड़ाई से पूछताछ की गई तो बाइक चोरी की होने की बात सामने आई। साथ उन्होंने दो अन्य चोरी की बाइक भी होने की बात कबूल की। उनके निशानदेही पर दो अन्य बाइकों को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम अभिषेक सिंह एवं शुभम सिंह निवासी बहोरापुर थाना पकड़ी का बताए।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार युवकों को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago