पत्रकार एसोसिएशन बरहज इकाई की बैठक सम्पन्न

संगठन के विस्तार व मजबूती पर की गई चर्चा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बरहज के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक अनंत पीठ आश्रम में आयोजित हुई बैठक में संगठन की मजबूती और 2024 की सदस्यता अभियान तथा प्रसार पर चर्चा किया गया, साथ ही संगठन को गति देने के लिए संगठन की मजबूती पर सभी सदस्यों ने खुलकर अपने विचार रखें।
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार एसोसिएशन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, इसका प्रमुख कारण संगठन के पत्रकारों के सुखः दुःख में शामिल होकर उनको मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहा है। बीते दिनों हुए पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को संगठन ने गंभीरता से लिया और उन मामलों को निस्तारीत करने का कार्य किया है।
यही कारण है कि जनपद सहित अन्य प्रान्तो में भी संगठन मजबूती से उभरा है। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने कहा कि संगठन बहुत कम समय में मजबूती से उभरा है, संगठन के लोकप्रियता के कारण उत्तर प्रदेश के साथ साथ सीमावर्ती प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार हो रहा है । निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन अपने संघर्षों के बलबूते पत्रकारों में अपना एक अलग पहचान बना लिया है। विनय मिश्रा निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की पारदर्शिता और निष्पक्षता की देन है कि सभी पत्रकार साथी मजबूती के साथ खड़े हैं।
बैठक को प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार कुशवाहा , गजानन मौर्य, अरुण मिश्रा ,रविंद्र पाल ,भरत पाण्डेय, पवन पाण्डेय, मनोज मद्धेशिया ,प्रमोद कुमार गौतम ,अवनीत शर्मा, राकेश प्रसाद,हिमांशु मद्धेशिया, अंचल पाठक भगवान दास, विकास कुमार गौड़ मौजूद रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान तहसील अध्यक्ष बंधन प्रसाद ने किया बैठक का संचालन प्रदीप मौर्य ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

2 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

2 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

3 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

3 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

3 hours ago