पताही (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी चंपारण के जिहुली मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह को बिहार के विशिष्ट मुखिया सम्मान मिलेगा। उक्त सम्मान 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा दिया जाएगा। जिहुली मुखिया को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंचायती राज के संयुक्त सचिव नजर हुसैन द्वारा पत्र के माध्यम से नेवता दिया गया। उक्त पत्र में विशिष्ट मुखिया के रूप में बिहार के मात्र पांच मुखिया को चिन्हित किया गया है, जिसमें चंपारण से जिहुली मुखिया का नाम शामिल है। जबकि अन्य चार मुखिया में जहानाबाद,बक्सर,नालंदा एंव सीतामढ़ी के मुखिया का नाम शामिल है। जिहुली मुखिया द्वारा अपने पंचायत बेहतर कार्य करने को लेकर बिहार का विशिष्ट मुखिया के रूप में नाम चयनित किया गया है। जिहुली मुखिया अपने पंचायत में बेहतर तरीका से कुआं का जीर्णोद्धार, यात्री शेड का निर्माण, हाई स्कूल एंव मध्य विद्यालय का चारदीवारी, मनरेगा पार्क का निर्माण, पंचायत के गरीब परिवार के बेटी का कन्यादान, पंचायत में बेहतर तरीके से ग्राम सभा का आयोजन एवं नियमानुसार पंचायत के अभिलेख का संरक्षित करना एवं पंचायत के बेहतर संचालन को लेकर जिला के चर्चित मुखिया के रूप में जाने जाते हैं। उक्त सम्मान को लेकर मुखिया विकास कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह सम्मान पंचायत के जनता के स्नेह, प्रेम एंव सहयोग देन है। यह सम्मान पर पंचायत के जनता जनार्दन का अधिकार होगा।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…