Sunday, May 31, 2026
Homeबिहार प्रदेशजनसुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक में लोगों को इससे जुड़ने की अपील

जनसुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक में लोगों को इससे जुड़ने की अपील

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)l जन सुराज के सिद्धांत को आम जनता तक पहुंचाने एवं जन सुराज से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर नीरज झा के नेतृत्व में शिव शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर पंचायत में बैठक हुई। जिसमें पार्टी सिद्धांतों एवं पार्टी के आगामी क्रियाकलापों पर चर्चा की। साथ ही जन सुराज से चलाए जा रहे हैं अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। इस बैठक से 4 दर्जन लोगो ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में चिरैया के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार भी शरीक हुए, उन्होंने प्रखंड पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बिहार से केवल लोगों का पलायन नहीं हुआ बल्कि उनकी प्रतिभा का भी पलायन हुआ है। मौके पर देवापुर वर्तमान सरपंच फकुरूदीन, दसरथ चौरसिया, संतोष राउत, नंद किशोर महतो, राजीव झा, हीरालाल दास, नवीन ठाकुर, रजनीश सिंह, शुभकानत झा, भिखारी राउत, गणेश राउत, अवदेष मंडल, सेराजुल, संजय सिंह, अमित सिंह, प्रदीप ठाकुर, ई० सचिन कुमार पत्रकार, आशिक आलम, मनीष झा, विकेश पटेल वार्ड सदस्य पदुमकेर पंचायत, ओमप्रकाश साह, सन्नी ठाकुर, रामसेवक राय, राजेश राय, रोहित कुमार, सहानुल अंसारी, साहेब ठाकुर, रौशन कुमार झा,राहुल कुमार, आशुतोष कुमार, राजेश पासवान, गाँधी कुमार सहित सैकड़ो जन सुराजी साथी मौजूद थें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments