Tuesday, December 23, 2025
HomeUncategorizedजनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आन्दोलन को आगे बढाया - विजय रावत

जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आन्दोलन को आगे बढाया – विजय रावत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बरहज विधानसभा कैम्प कार्यालय पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक, महान चिंतक एवं विचारक छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पआजली अर्पित किया। इसके बाद सपा नेता विजय रावत ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सच्चे समाजवादी थे और छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे। “जनेश्वर मिश्र ने कोई भी समाजवादी आंदोलन रहा होगा तो उस आंदोलन को सफल बनाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। आज हम उनको याद कर रहे हैं और इनके जयंती पर संकल्प लेते हैं कि समाजवादी आंदोलन को आगे लेकर जाए इस दौरान मुख्य रूप से कृष्णा नन्द, सुरेश राजभर, विकास यादव, महावीर गुप्ता, रामविचार प्रजापति ,पतरू यादव,विपीन सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments