जनता दर्शन लाया बीटेक छात्रा के लिए खुशियों की सौगात

डीएम की पहल पर जमा हुई फीस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी का जनता दर्शन कार्यक्रम बीटेक की एक छात्रा के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। धनाभाव के कारण उसकी फीस जमा नहीं हो पा रही थी। प्रकरण डीएम के संज्ञान में आया और देखते ही देखते जनसहयोग से उसकी फीस जमा हो गई।
भागलपुर ब्लाक निवासी आरपी यादव की पुत्री रिया (परिवर्तित नाम) मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में बीटेक की छात्रा है। पिता आरपी यादव की माली हालत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। हाई स्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा रिया के द्वितीय वर्ष के फीस 1.32 लाख रुपये की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। पिता ने कई जगह प्रयास कर लिया था, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।गत बुधवार को आरपी यादव ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में अपनी समस्या बताई और मदद की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लिया और उनके आर्थिक स्थिति की जांच कराई जिसके बाद जिलाधिकारी ने जनसहयोग के माध्यम से रिया की फीस जमा करा दी। जिलाधिकारी की पहल पर हुई मदद के लिए पिता आरपी यादव ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बड़ी उम्मीद के साथ जनता दर्शन में आए थे और जिलाधिकारी ने उनकी हर संभव मदद की।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जनता दर्शन शासन की प्राथमिकता का विषय है। मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि जनता दर्शन में आने वाले लोगों को त्वरित राहत पहुँचाई जाए। इसी क्रम में जनसहयोग के माध्यम से उनकी मदद की गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

5 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

23 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago