जिनके साथ हम समय भूल जाते हैं

हमारा मस्तिष्क, वचन और हमारे
सत्कर्म हमारी शान्ति के आधार हैं,
सत्य और अहिंसा तो परम धर्म है,
पंथ निरपेक्षता जिसका सूक्ष्म मर्म है।

यह भी सत्य है कि हमारे इतिहास में
कदाचित युद्ध के खून ख़राबे और
जड़ जोरू व ज़मीन के विवादों के
सबसे अधिक व बड़े सूत्रधार हैं।

पूरी की पूरी सभ्यता व संस्कृति
अच्छाइयों और विभिन्न बुराइयों
की विविधिता से निहित सन्निद्ध है
पाप और पुण्य दोनो की प्रतिबद्धि है।

ऊपर वाले के साथ यदि हमारे
सम्बन्ध मधुर और मजबूत हैं,
तो धरती वाले या नीचे वाले लोग
हमारे साथ साथ घूमते फिरते हैं।

परमात्मा की या ऊपर वाले की
तस्वीर अपने मन में या कार्य कक्ष
में लगा कर प्रदर्शित कर ली जाती है,
सारी दुनिया हमारे पक्ष में हो जाती है।

इस पर विश्वास करो उस पर न करो
ऐसा अक्सर कुछ लोग कहा करते हैं,
पर स्वयं पर विश्वास करने की सोच
हम सभी अपने अंतर्मन में रखते हैं ।

मात्र बातों से किसी को पहचानना
मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है,
उतना बता नहीं पाता है हर शख़्स,
जितना समझता व एहसास करता है।

जीवन में ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें
हम समय के साथ भूल ही जाते हैं,
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, आदित्य
जिनके साथ हम समय भूल जाते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

22 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago