जयपुर: सवाई मान सिंह अस्पताल के ICU में भीषण आग, 7 मरीजों की मौत; CM भजनलाल शर्मा मौके पर पहुँचे

जयपुर/राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में एक भयानक हादसा हुआ। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ICU वार्ड में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में 7 मरीजों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर, नर्स और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे का विवरण

ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है। आईसीयू में भर्ती मरीज पहले से गंभीर स्थिति में थे, जिनमें कई कोमा में थे। आग से निकलने वाली टॉक्सिक गैसों ने उनकी हालत और बिगाड़ दी। मरीजों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में उन्हें निचले फ्लोर के आईसीयू में शिफ्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन सात मरीजों को बचाया नहीं जा सका।

CM और प्रशासन का फौरन रेस्पॉन्स

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेधम भी मौजूद थे। मंत्री ने बताया कि ICU में आग लगने की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घायलों के इलाज को प्राथमिकता दे रही है और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

जांच और सुरक्षा समीक्षा

अस्पताल प्रशासन ने इस हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम आग के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हैं। जयपुर पुलिस आयुक्त बिजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह शॉर्ट सर्किट का मामला प्रतीत होता है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। मृतकों के शवों को मॉर्चरी में रखा गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद ही आधिकारिक रिपोर्ट जारी की जाएगी।

मरीजों का उपचार

आग लगने के बाद बचाए गए मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें –UP News: बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारी लामबंद, मुंबई में होगी बड़ी बैठक; देशव्यापी आंदोलन की तैयारी तेज

ये भी पढ़ें –गोरखपुर चिड़ियाघर में बब्बर शेर ‘भरत’ की मौत, हाल ही में मनाया था 5वां जन्मदिन; जानिए क्या थी वजह

ये भी पढ़ें –दिवाली 2025: जानें कब है धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज — पूरी तिथियां और मुहूर्त

ये भी पढ़ें –आज का इतिहास (6अक्टूबर): कानून, सिनेमा और विश्व राजनीति के निर्णायक पल

Editor CP pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

14 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

14 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

14 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

15 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

15 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

15 hours ago