साइबर क्राइम की सच्ची घटना से प्रेरित हिंदी फीचर फिल्म “साइबर मैन” में मिस ग्लोबल एश्ले मेलेंडीज़ के दिखेंगे जलवे

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l साइबर क्राइम आज के दौर का सबसे खतरनाक अपराध बन गया है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग साइबर ठगी के शिकार होते हैं, उनके पैसे बैंक खाते से ठग लिए जाते हैं और इसके पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। एक साधारण व्यक्ति मनीष गोयल भी वर्षो पहले साइबर ठगी के शिकार हुए, लेकिन उन्होंने चोरों को पकड़ने का बीड़ा उठाया और महीनों की मेहनत के बाद चोरों को जेल भिजवाया। आज लोग उन्हें साइबर मैन के नाम से जानते हैं।

मनीष गोयल के जीवन की एक सच्ची घटना से प्रेरित होकर फ़िल्म “साइबरमैन” बनाई जाने वाली है। मुम्बई में इस फ़िल्म की ऑफिशियल घोषणा की गई और पोस्टर जारी किया गया है। वेलग्रेड स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही इस हिंदी फीचर फ़िल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और बेंगलुरु में फरवरी 2025 से शुरू होगी। मिस ग्लोबल विनर एश्ले मेलेंडीज़ और मिस ग्लोबल इंडिया मानसी चौरसिया को इस फ़िल्म से इंट्रोड्यूस करवाया जा रहा है जबकि फ़िल्म में ज़ाकिर हुसैन सहित कई नामी कलाकार भी होंगे। फ़िल्म के निर्माता खालिद किदवई, मनीष गोयल हैं जबकि लेखक निर्देशक राकेश श्रीवास्तव हैं। फ़िल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर पद्मश्री अनूप जलोटा भी मेहमान के रूप में हाज़िर हुए और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

मनीष गोयल ने कहा कि यह एक सपना भी है और एक मिशन भी। जो शातिर चोर लोगों की खून पसीने की कमाई ठग लेते हैं, उसके विरुद्ध यह एक अभियान है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

10 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

10 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

10 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

13 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

18 hours ago