‘चीन के हथियार नहीं, अल्लाह ने मदद की’ — ऑपरेशन सिंदूर पर आसिम मुनीर का विवादित बयान

नई दिल्ली/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। मुनीर ने दावा किया है कि भारत के खिलाफ हुए सैन्य अभियान में चीन के हथियारों ने नहीं बल्कि अल्लाह ने पाकिस्तान की मदद की।

यह बयान अब सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है, जो इस महीने की शुरुआत में आयोजित नेशनल उलेमा और मशाइख कॉन्फ्रेंस का है। इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत बड़ी संख्या में इस्लामिक मौलाना और धार्मिक स्कॉलर मौजूद थे।

क्या बोले आसिम मुनीर?

करीब 40 सेकंड के वीडियो में आसिम मुनीर कहते हैं—

“ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ अल्लाह ने हमारी मदद की। चीन के हथियार नहीं, बल्कि अल्लाह की रहमत और फरिश्तों ने बुन्यान-ए-मर्सूस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना का साथ दिया।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खुद अल्लाह की मदद को महसूस किया और देखा, साथ ही पाकिस्तान को अपने तौर-तरीकों को सुधारने की जरूरत बताई। इस दौरान उन्होंने अरबी भाषा में धार्मिक पंक्तियाँ भी पढ़ीं।

कहां दिया गया बयान?

यह बयान नेशनल उलेमा और मशाइख कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया गया था। वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है। फिलहाल आसिम मुनीर लीबिया के दौरे पर हैं।

ऑपरेशन सिंदूर क्या था?

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 6 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया।
इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और टारगेटेड हमले किए।
इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम में हुए इस बर्बर आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। हमलावरों ने कथित तौर पर लोगों से उनका धर्म पूछकर हत्या की थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया और जवाबी कार्रवाई के तौर पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

40 minutes ago

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

45 minutes ago

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

51 minutes ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

54 minutes ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

57 minutes ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

1 hour ago