सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क ,मांगा सहयोग
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । भारतीय लोकतंत्र की रक्षा व संविधान बचाने के लिए जनता नें देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना तय कर लिया है। उक्त बातें सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चौपाल व दर्जनों गांवों में सोमवार को देर रात तक चले जनसंपर्क के दौरान इंडिया गठबंधन, सपा के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनिंदा उद्योगपतियों को अमीर बनाने का काम किया, लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देश मे हर परिवार की प्रमुख महिला लखपति बन जाएगी। अग्निवीर योजना बंद कर दिया जाएगा। हर साल 30 लाख नौजवानों को पक्का रोजगार दिया जाएगा। देश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, मनरेगा मजदूर की मजदूरी व मानदेय दूना किया जाएगा। महंगाई पर लगाम लगाने का काम किया जाएगा।सभी वर्ग के छात्रों को समय से छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जाएगी। सलेमपुर में बंद पानी की टंकी चालू कराकर लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।टूटी सड़को को नए सिरे से बनवाने का काम किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक गण स्वामीनाथ यादव,मनबोध प्रसाद,कामरेड सतीश कुमार, रामप्रकाश यादव मुन्ना,कांग्रेस जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, सुनील यादव,भीम सिंह, राजित यादव,दीनानाथ राजभर,राणाप्रताप गौंड, रंजना भारती,नागेंद्र पासवान, पवन यादव, चंद्रप्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…