संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्णढ़ग से सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक (सामान्य) जनक प्रसाद पाठक व प्रेक्षक (व्यय) ब्रजकिशोर सिंह द्वारा विगत दिवस देर रात्रि 12ः35 बजे 62-संतकबीरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा-धनघटा के अन्तर्गत एफएसटी व एसएसटी टीमों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिरहड़घाट पुलिस चौकी पर एफएसटी टीम के प्रभारी धुव्र कुमार एवं एफएसटी टीम-2 के प्रभारी शशिकांत पाण्डेय आपनी टीम के साथ जांच करते हुए पाये गये।
प्रेक्षकगण द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान तहसील-धनघटा के एफएसटी एवं एसएसटी टीमों द्वारा अभी तक रूपये, शराब आदि के बारामदगी न किये जाने के कारण अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा प्रेक्षक महोदय द्वारा सभी एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को उक्त कार्य कड़ाई के साथ किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। नाथनगर चौराहे पर एफएसटी टीम-01 के प्रभारी अभय प्रताप सिंह मौके पर निरीक्षण करते हुए पाये गये। उन्हें भी उक्त कार्य कडाई के साथ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर लाइज़न ऑफिसर सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार गुप्ता, लाइज़न ऑफिसर व्यय प्रेक्षक जेपी तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…