संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अताउल्लाह के ऊपर हुए प्राण घातक हमले में प्रधान संघ पौली ने धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया है।
धनघटा पुलिस को दिए तहरीर में प्रधान संघ ने लिखा है कि सोमवार को ग्राम प्रधान पौली अताउल्लाह के उपर अकारण हुये प्राण घातक हमले में ग्राम प्रधान को काफी चोटी आई है। जो जिन्दगी और मौत से जूझ रहे है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण हेतु के लिए भेजा दिया है। घटना से ग्राम प्रधानों में काफी रोष व्याप्त है। प्रधान संघ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल परीक्षण के रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किया जाय।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि खेवसिया रमाकांत प्रधान प्रतिनिधि महेश्वरपुर जोखू प्रधान प्रतिनिधि दुल्हापार सगीर अहमद राजन पांडेय छितौनी जुबेर अहमद राम सजीवन, कृष्ण जीवन यादव, सदरे आलम, समेत तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…
रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…