Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल आने वाले दिनों में ईरान के ऊर्जा क्षेत्र पर बड़ा हवाई हमला कर सकता है। इस संभावित हमले में बिजली उत्पादन प्लांट, ऊर्जा वितरण नेटवर्क और अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।

48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद बढ़ी हलचल

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के तहत हो सकती है। हालांकि, इस अल्टीमेटम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नेतन्याहू का बड़ा बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि इजरायली वायु सेना का ऑपरेशन अब ईरान के बड़े बुनियादी ढांचे तक फैल चुका है।
उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योगों को निशाना बनाया जा रहा है, जो नागरिक और सैन्य दोनों उपयोग में आते हैं।

ये भी पढ़े – देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

स्टील और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री पर फोकस

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल का दावा है कि ईरान के लगभग 70% स्टील उद्योग को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इजरायल का कहना है कि इन उद्योगों से बनने वाला स्टील हथियार निर्माण में इस्तेमाल हो रहा था।
इसके अलावा पेट्रोकेमिकल सेक्टर को भी टारगेट किया जा रहा है, जो ईरान की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है।

ऊर्जा सेक्टर अगला निशाना

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इजरायल का अगला लक्ष्य ईरान का ऊर्जा और बिजली नेटवर्क हो सकता है। इस हमले में पावर प्लांट, ग्रिड सिस्टम और वितरण नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है।

वैश्विक चिंता बढ़ी

इस बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता गहराती जा रही है। अगर यह हमला होता है, तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़े – एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

Karan Pandey

Recent Posts

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

12 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

12 hours ago

बघौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…

12 hours ago

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…

12 hours ago

साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का आज होगा विमोचन

प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…

12 hours ago

मतदाता सूची में नाम छूटा तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…

13 hours ago