इजराइल सरकार द्वारा भारत सरकार से श्रमिकों की मांग

प्राईवेट व्यक्ति/ऐजेन्सी को न दें आवेदन पत्र- श्रम प्रवर्तन अधिकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने समस्त सम्मानित निर्माण श्रमिकों को अवगत कराया है कि इजराइल सरकार द्वारा भारत सरकार से निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता बताई गयी है, ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्हे सिरेमिक टाइल्स, प्लास्टरिंग / राजमिस्त्री, बिल्डिंग फेम वर्क/शटरिंग कार्पेन्टर, आयरन बेन्डिग का कार्य जानते है तथा जिन्हे 02 या 03 वर्ष का कार्य का अनुभव है एवं जिनकी आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य हो, बेसिक अंग्रेजी की जानकारी, बोलना/ समझना, निर्माण की ड्राइंग पढ़ने की जानकारी हो, को इजराइल भेजा जाना है, जिस हेतु लगभग रु0-1,37,260=00 प्रतिमाह सेलरी दिया जाना है।   
       श्रमिकों को इजराइल में निवास/रोजगार दिये जाने की कार्यवाही कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत एजेन्सी एन०एस०डी०सी०इन्टरनेशनल (नेशनल स्किल डेवेलपमेण्ट कार्पोरेशन इण्टरनेशनल) व इजराइल सरकार के अधीन कार्यरत एजेन्सी पी०आई०बी०ए० (पापूलेशन, इमिग्रेशन एण्ड बोर्डर अथारिटी) के द्वारा की जायेगी। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी द्वारा आवेदन किये जाने पर सम्पूर्ण सूचना एन०एस०डी०सी० के माध्यम से पी०आई०बी०ए० को उपलब्ध करायी जायेगी। पी०आई०बी०ए० द्वारा अभ्यर्थी का समस्त अभिलेख जैसे नाम, पता, उम्र एवं सम्बन्धित दस्तावेज यथा पासपोर्ट आदि की पुष्टि की जायेगी। सूचनाओं के पुष्टि के पश्चात अभ्यर्थी का प्रेक्टिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट लिया जायेगा। श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा एन०एस०डी०सी० के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के समन्यव से टेस्टिंग सेण्टर का निर्माण होगा जहाँ प्रतिदिन 500 अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। चयनित होने पर प्रीडिपार्चर ट्रेनिंग भी दी जायेगी। आवेदन करने वाले श्रमिक का कान्ट्रेक्ट कम से कम 01 वर्ष तथा अधिकतम 05 वर्ष का होगा। भारत आने जाने की सुविधा अवकाश लेकर स्वयं के व्यय पर होगी। सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत चिकित्सा बीमा तथा प्रवासी भारतीय बीमा योजना 2017 की सुविधायें दी जायेंगी, जिसका आवेदन श्रम विभाग देवरिया में जमा हो रहा है।  दिसम्बर 2023 तक कुल 168 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके है। कई एजेन्सियां इजराइल भेजने के नाम पर श्रमिकों बरगलाकर आवेदन पत्र ले रही है।
          श्रमिको को उन्होंने अवगत कराया है कि इस सम्बन्ध में कोई प्राईवेट व्यक्ति/ऐजेन्सी को आवेदन पत्र न जमा करें। इजराइल भेजने का आवेदन कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, विकास भवन परिसर देवरिया में जमा हो रहा है। अपना आवेदन श्रम विभाग, विकास भवन परिसर देवरिया में जमा करें।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

7 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

7 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

7 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago