चैरिटी के बहाने ISI का जासूसी नेटवर्क नेपाल में सक्रिय, भारतीय सीमावर्ती जिलों पर बढ़ी निगरानी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने चैरिटी और मेडिकल सहायता कार्यक्रमों के नाम पर नेपाल में एक नया जासूसी नेटवर्क खड़ा कर लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों—गोरखपुर, लखनऊ और पिथौरागढ़—की गतिविधियों पर नजर रखना और खुफिया जानकारी जुटाना है। सुरक्षा एजेंसियों ने इन बढ़ती हलचलों पर गंभीर चिंता जताई है।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में नेपाल में सक्रिय संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर भारत के सीमावर्ती जिलों में पांच डॉक्टरों की जांच की गई है, जिनमें से एक संदिग्ध अचानक दुबई भाग गया। उसकी यात्रा और दिल्ली धमाके से जुड़े कनेक्शन ने शक और गहरा कर दिया है।

नेपाल में चैरिटी के नाम पर बढ़ रही पाकिस्तानी गतिविधियां

केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई हालिया आईबी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नेपाल में चैरिटी, मेडिकल कैंप और रिसर्च से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए पाकिस्तानी और तुर्किए नागरिकों की आवाजाही बढ़ी है।
15 नवंबर को बहराइच से पकड़े गए दो ब्रिटिश नागरिकों में से एक पाकिस्तानी मूल का हस्सन अमान सलीम था, जो भी चैरिटी के नाम पर नेपाल आता था।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल हबीब ने भी लुंबिनी क्षेत्र में इसी तरीके से नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश की थी।

पूर्व आईबी अधिकारी संतोष सिंह के अनुसार, इन गतिविधियों का मकसद सिर्फ “मानवीय सेवा” नहीं, बल्कि भारत पर दोतरफा निगरानी, सीमावर्ती क्षेत्रों की मैदानी जानकारी एकत्र करना और स्थानीय नेटवर्क तैयार करना भी है।

ये भी पढ़ें – डिजिटल दुनिया में उलझा बचपन: मोबाइल ने दिया मनोरंजन, पर छीन ली मासूमियत

जांच का दायरा बढ़ा

पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज से लगते नेपाली क्षेत्रों में यह पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान और तुर्किए से कौन लोग सेमिनार, फेलोशिप, रिसर्च प्रोजेक्ट
के नाम पर नेपाल की बार-बार यात्रा कर रहे हैं। संदेह है कि फंडिंग बाहरी स्रोतों से होती है और इसी माध्यम से नेपाल में एक संगठित जासूसी ढांचा तैयार किया जा रहा है।

संदेहास्पद डॉक्टर हुआ विदेश रवाना

जांच में सामने आए दो चिकित्सकों में से एक अचानक दुबई चला गया।
दिल्ली धमाके के बाद उसकी विदेश यात्रा ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, और अब उसके पुराने संपर्कों व नेपाल यात्राओं की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – संत कबीर नगर: पुलिस पिकेट के पास युवक को गोलियों से घायल, हालत गंभीर—फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

17 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

17 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

17 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

17 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

17 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

17 hours ago