बलरामपुर में भीषण बस-ट्रक टक्कर: दोनों वाहन जलकर खाक, 3 की मौत और 25 घायल; चीख-पुकार से दहला इलाका

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित फुलवरिया बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक निजी बस और तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही क्षणों में दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।

हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई यात्री आग की लपटों में झुलस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

दुर्घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने हालात का जायजा लेते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति जानी तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों के मुताबिक, बस सोनौली से दिल्ली जा रही थी और फुलवरिया चौराहे से गोंडा की ओर बढ़ रही थी। तभी ओवरब्रिज की दिशा से आ रहा ट्रक सीधे बस में घुस गया। टक्कर से बस सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराई, जिससे बिजली तारों के संपर्क में आते ही बस में आग लग गई और आग ट्रक में भी फैल गई।

टक्कर के बाद ट्रक पलट गया था। उसे सीधा करने पर नीचे से एक व्यक्ति का बुरी तरह झुलसा शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि वह ट्रक में ही सवार था और पलटने के कारण बाहर नहीं निकल सका।

जांच जारी

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और कम दृश्यता को संभावित कारण बताया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

2 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

2 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

2 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

3 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

5 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

6 hours ago