लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार प्रथम चरण की मेरिट सूची 12 अगस्त तक जारी की जाएगी। 13 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क जमा करने के लिए चालान जारी होगा। अभ्यर्थियों को 17 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर अस्थायी प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। प्रथम चरण के बाद रिक्त सीटों की जानकारी 18 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।
द्वितीय चरण की मेरिट सूची 19 अगस्त तक जारी होगी। 20 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन एवं चालान निर्माण की प्रक्रिया होगी, जबकि 24 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। द्वितीय चरण के बाद रिक्त सीटों की घोषणा 25 अगस्त को की जाएगी।
सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए रिक्त सीटों पर प्रथम स्पॉट काउंसलिंग 27 एवं 28 अगस्त को आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 29 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। इसी दिन रिक्त सीटों की अद्यतन स्थिति भी जारी की जाएगी।
इसके बाद सीयूईटी एवं गैर-सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए रिक्त सीटों पर 1 से 7 सितंबर तक पंजीकरण होगा। द्वितीय स्पॉट काउंसलिंग 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि 9 सितंबर को प्रवेश शुल्क जमा करने एवं मूल दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। प्रथम वर्ष की कक्षाएं 10 सितंबर 2026 से प्रारंभ होंगी।
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करने तथा प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करने की अपील की है।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…