माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेरा युवा भारत (माय भारत) के तहत चल रहे सघन पंजीकरण अभियान की समीक्षा की गई तथा 1 जुलाई से 15 अगस्त तक अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने माय भारत की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण भी किया।
जिलाधिकारी ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों को विद्यालयों और महाविद्यालयों में अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभाग और कार्यालय भी माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय मजबूत करें।
पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया गया कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य पंचायत स्तरीय कार्मिकों के माध्यम से ग्राम स्तर तक युवाओं का पंजीकरण कराया जाए, ताकि अभियान का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच सके।
बैठक में बताया गया कि माय भारत पोर्टल युवाओं को क्विज, निबंध लेखन, स्वयंसेवी गतिविधियों, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ईएलपी), युवा संसद, यूथ फेस्टिवल, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना सहित विभिन्न अवसरों से जोड़ता है। साथ ही छात्रवृत्तियों और अन्य युवा-केंद्रित योजनाओं की जानकारी भी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होती है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले सघन पंजीकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी सम्मानित करेंगे। इसके अलावा 26 जुलाई को प्रस्तावित वाइब्रेंट विकसित ग्राम कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

8 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

8 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

9 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

9 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

9 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

9 hours ago