क्या देवरिया में अतीक अहमद का गिरोह अभी भी है सक्रिय?


लखनऊ-(राष्ट्र की परम्परा)भले ही माफिया डॉन अतीक अहमद अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उसका सिंडिकेट अभी भी देवरिया जिले में सक्रिय बताया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि अतीक के गुर्गे देवरिया में जमीन कब्जाने और काली कमाई के जरिए अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं।

देवरिया जेल में रहते हुए अतीक अहमद ने शहर के अबूबकर नगर और बसियावा मोहल्ले में अपने नेटवर्क को मजबूत किया था। बताया जाता है कि जेल के दिनों में अतीक के लिए इन इलाकों से स्पेशल बिरयानी और अन्य सुविधाएं भेजी जाती थीं। इन कामों को अंजाम देने के लिए स्थानीय भूमाफिया, दबंग, सरकारी कर्मचारी, और राजस्वकर्मियों समेत अन्य लोगों का गिरोह बनाया गया।

अतीक के गिरोह में शहर के कई प्रभावशाली लोग शामिल थे। इनमें नगर प्रशासनिक कर्मचारी, लकड़ी व्यवसायी, शराब माफिया, स्कूल संचालक, और स्थानीय नेता भी थे।चर्चा है कि इन सबने मिलकर अतीक के कारोबार को अभी भी जारी रखा है। उस समय देवरिया की सड़कों पर अक्सर प्रयागराज नंबर प्लेट की गाड़ियां दौड़ती थीं, जो अतीक के प्रभाव को दर्शाती थीं।

सूत्र बताते हैं कि देवरिया के भूमाफियाओं के पास अतीक की कई कथित बेनामी संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों का उपयोग गिरोह ने अपने काले कारोबार को फैलाने के लिए किया। कुछ भूमाफियाओं ने अतीक के करीबी बनकर करोड़ों की काली कमाई अर्जित की।चर्चा है की अब अतीक के गुर्गों की नजर देवरिया स्टेशन रोड स्थित एक विवादित मकान पर है। इस मकान को हथियाने के लिए गिरोह ने अपना पूरा नेटवर्क सक्रिय कर दिया है। मकान के मालिक को जान से मारने और संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी दी जा रही है।सूत्रों के अनुसार, अतीक के गिरोह का नया लीडर कथित तौर पर सोनी भाई है। उसने अतीक के अधूरे कामों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल ली है। सोनी भाई और उसके साथी प्रशासन पर दबाव बनाकर अवैध तरीके से संपत्तियां हथियाने में जुटे हैं।अगर सरकार और प्रशासन इन मामलों की गहराई से जांच करें, तो अतीक अहमद के कथित बेनामी कारोबार और काली कमाई का पूरा सच सामने आ सकता है। गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से यह माफिया नेटवर्क जिले में अपना वर्चस्व कायम रखे हुए है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

2 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

4 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

4 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

14 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

15 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

15 hours ago