Categories: Uncategorized

निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर किये विद्युत कर्मचारी कार्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ऊ0प्र0 ,NCVOEEE (नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइस एंड इंजीनियर्स) के बैनर तले एवं AIFODE के आह्वाहन पर गुरुवार को निजीकरण के विरोध में काला फीता बांध कर सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता कार्य किए एवं शाम को 5 बजे से अधीक्षण अभियंता कार्यालय देवरिया पर विरोध सभा भी किया गया।

जिसकी अध्यक्षता जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई अमित कुमार सिंह ने किया । जिसमें मुख्य रूप से पूर्वांचल डिस्कॉम के अध्यक्ष ई0 अभिषेक मौर्या भी उपस्थित रहे,उनके द्वारा कहा गया कि निजीकरण से प्रदेश के सभी युवाओं की रोजगार मिलने की संभावना समाप्त होगी इसे तत्काल रोकना चाहिए और हमारा संगठन निजीकरण का पुरजोर विरोध करता है ।क्षेत्रीय अध्यक्ष ई अवधेश कुमार ने कहा यह लड़ाई सिर्फ कर्मचारी ही नहीं पूरी जनता पड़ेगी और पूरे व्यापारी बंधु भी लड़ेंगे।क्षेत्रीय सचिव शशांक चौबे द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के तीनों जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के लिए तैयार है। जनपद अध्यक्ष रामप्रवेश ने कहा कि निजीकरण किसी के लिए भी उचित नहीं है ।जनपद सचिव अमर प्रसाद ने कहा कि निजीकरण होने से आम उपभोक्ता एवं किसान प्रताड़ित होंगे तथा हम सभी सरकारी कर्मचारी विभाग से बाहर होने पर अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे । जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के हर स्तर के लिए तैयार है और करो या मरो के नीति तक लिए तैयार है। इस दौरान अवर अभियंता सुनील प्रजापति,कार्तिक वर्मा ,भूपेंद्र कुमार ,हर्ष यादव ,मनीष पांडे , ,गोरख गुप्ता ,कमलेश कुमार ,प्रमोद , इरफानुल्लाह अंसारी ,मिथिलेश कुमार,राजा कुमार,लवलेश सिंह ,एक के वर्मा ,भोला आदि अवर अभियंता उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

41 minutes ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

45 minutes ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

50 minutes ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

54 minutes ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

1 hour ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

1 hour ago