अवैध खनन मामले में 04 लोगों के विरुद्ध सिंचाई विभाग ने एफआईआर दर्ज कराया

खबर का असर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल थाना में ऊपरी नारायणी शाखा नदी से सिल्ट के अवैध खनन के मामले में 04 लोगों के विरुद्ध सिंचाई विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई।
ऊपरी नारायणी से अवैध खनन की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा द्वारा नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी के साथ सुबह 6:30 बजे औचक छापेमारी की गई। छापे के दौरान मनोज पुत्र राधेश्याम मौके से भागने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली के साथ पकड़ा गया। ट्राली में अवैध सिल्ट भी बरामद की गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और सिंचाई विभाग को आगे की कार्यवाही हेतु अवगत करा दिया गया।
सहायक अभियंता सिंचाई खंड प्रथम जितेंद्र कुमार मल्ल ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा ऊपरी नारायणी शाखा के किमी 0.00 से किमी 2.70 के मध्य ग्राम सेमरहना, अरदौना और बूढ़ाडीह के बीच नहर के अंदर बेड से सत्येंद्र यादव और प्रद्युम्न धर दूबे द्वारा आए दिन सिल्ट का अवैध खनन किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन के सहयोग से छापे की कार्यवाही की गई। छापे के दौरान गिरफ्तार ड्राइवर मनोज के बयान के आधार पर उसके सहित सत्येंद्र यादव पुत्र रामज्ञा, प्रद्युम्न धर दूबे, सुरेंद्र कुशवाहा के विरोध खान एवं खनिज अधि. की धारा 04 व धारा 21 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि. की धारा 03 व धारा 05 के तहत एफआईआर निचलौल थाने में जिलेदार रामप्रीत द्वारा पंजीकृत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र और प्रद्युम्न के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध खनन के सिलसिले में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

3 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

11 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

30 minutes ago

नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग, एक्सप्रेसवे पर पलटी कार और तीन की हो गई मौत

सांकेतिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; चालक समेत…

53 minutes ago

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

1 hour ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

2 hours ago