एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन, की अध्यक्षता में योजना भवन लखनऊ में बैठक सम्पन्न हुई

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन, नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अध्य़क्षता में, 105 उद्यमी मित्रों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह और इन्वेस्ट यू.पी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने भाग लिया।
बैठक में यूपी जीआईएस 2023 के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के कार्यान्वयन के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने यूपी जीआईएस में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के कार्यान्वयन में तेजी लाने और दक्षता हासिल करने के लिए प्रस्तावित रणनीतियों पर चर्चा की। मनोज कुमार सिंह व अभिषेक प्रकाश ने इस चर्चा में, अपने सकारात्मक सुझाव व दृष्टिकोण सामने रखा। उद्यमी मित्रों ने निवेशकों को सुविधा प्रदान करने में उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
उद्यमी मित्रों को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि “उद्यमी मित्र सरकार और निवेशकों के बीच समीकरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उद्यमी मित्र यह सुनिश्चित करें कि जो भी निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे हैं, उनका अनुभव अच्छा हो।
उद्यमी मित्रों की नियुक्ति मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत की गई है। उद्यमी मित्रों की नियुक्ति मुख्यमंत्री के विजन के तहत यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के माध्यम से प्राप्त 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के कार्यान्वयन की सुविधा के लिए की गयी है। इन उद्यमी मित्रों की तैनाती जिलों, विभिन्न औद्योगिक प्राधिकरणों व इन्वेस्ट यूपी मुख्यालय में की गयी है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से 105 उद्यमी मित्र नियुक्त किए हैं।
निवेशकों की सुविधा के लिए इन पेशेवरों का चयन किया गया था। वे सरकार और निवेशकों के बीच एक सेतु का काम करते हैं। इसका उद्देश्य निवेश प्रस्तावों में तेजी लाना और प्रक्रिया के दौरान निवेशकों को सहायता प्रदान करना है। उद्यमी मित्र निवेशकों को मंजूरी प्राप्त करने और उन्हें सरकारी प्रोत्साहनों के बारे में सूचित करने में सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

5 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

5 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

5 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

5 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

6 hours ago