ईरान की ट्रंप को चेतावनी: हमला हुआ तो होगी पूर्ण जंग

https://rkpnewsup.com/high-command-strict-on-bihar-congress-discord-rahul-gandhi-gave-message/येतेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान पर किसी भी तरह का हमला किया गया तो उसे ईरान अपने खिलाफ “पूर्ण युद्ध” मानेगा। ईरान ने साफ किया है कि ऐसी स्थिति में वह हमले का बेहद सख्त और निर्णायक जवाब देगा। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी युद्धपोतों का एक बड़ा बेड़ा हिंसा से जूझ रहे मध्य पूर्वी देश की ओर रवाना किया जा रहा है।

 

रॉयटर्स से बातचीत में एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार अमेरिका से लगातार मिल रही सैन्य धमकियों का हरसंभव तरीके से जवाब देगी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि हमला चाहे सीमित हो, व्यापक हो या किसी अन्य नाम से किया जाए, ईरान उसे पूर्ण युद्ध ही मानेगा।

 

 

हमले को पूरी जंग मानेंगे: ईरान

 

 

ईरानी अधिकारी ने कहा,

“इस बार किसी भी तरह के हमले को हम अपने खिलाफ पूरी जंग समझेंगे और उसे निपटाने के लिए सबसे कड़ा जवाब देंगे।”

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन और तीन विध्वंसक युद्धपोत, जो टॉमहॉक मिसाइलों से लैस हैं, मध्य पूर्व की ओर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिकी वायुसेना ने भी एक दर्जन एफ-15ई लड़ाकू विमान क्षेत्र में तैनात किए हैं।

 

 

 

हाई अलर्ट पर तेहरान

 

 

ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान इस समय हाई अलर्ट पर है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ईरान की जवाबी कार्रवाई किस तरह की होगी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि ईरान की सैन्य ताकत किसी भी सबसे खराब स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

उन्होंने कहा,

“जो देश लगातार अमेरिकी सैन्य दबाव में रहता है, उसके पास यही विकल्प होता है कि वह अपने पास मौजूद हर संसाधन का इस्तेमाल कर हमले का जवाब दे और संतुलन बहाल करे।”

 

 

ईरान में हिंसक प्रदर्शनों का असर

 

 

नए साल की शुरुआत से ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने देश को झकझोर कर रख दिया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार इन प्रदर्शनों में अब तक 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप दावोस दौरे से अमेरिका लौटे हैं। इससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

28 minutes ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

33 minutes ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

38 minutes ago