Categories: Newsbeat

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परमहंस पाल महाविद्यालय में 102 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, हथियारों की जानकारी और संचार व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कैडेट्स को 5.56 एमएम इंसास राइफल की विशेषताओं, उसके विभिन्न भागों तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसे खोलने और जोड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही दूरसंचार व्यवस्था और संदेशों के आदान-प्रदान के निर्धारित नियमों से भी अवगत कराया गया।हथियार प्रशिक्षण सत्र में हवलदार सतीश भगत, हवलदार अनूप सिंह और हवलदार आनंद सिंह ने कैडेट्स को इंसास राइफल के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने हथियारों के सुरक्षित रखरखाव, सावधानी और सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण में तकनीकी दक्षता के साथ अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी आवश्यक है।दूरसंचार प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को आरटी प्रक्रिया के माध्यम से संचार व्यवस्था और संदेशों के आदान-प्रदान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि सैन्य गतिविधियों में सही सूचना, स्पष्ट संवाद और आपसी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा कैडेट्स को समयबद्धता, समूह में मिलकर कार्य करने और अनुशासित वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।102 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने बताया कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। शिविर की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक बनने तथा भविष्य की चुनौतियों का धैर्य, समझदारी और आपसी समन्वय के साथ सामना करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

50 minutes ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

55 minutes ago

‘सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं’ से मचा बवाल, यूपी CEO कार्यालय बैकफुट पर; माफीनामे के बाद भी सवाल बरकरार

Ai निर्मित यूपी चुनाव आयोग की पोस्ट पर बवाल! जातिगत टिप्पणी से घिरे CEO कार्यालय…

6 hours ago