सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि बिहार में कांग्रेस के पास बड़ा राजनीतिक अवसर है और सभी नेताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजनीतिक स्पेस को बढ़ाने की जरूरत है और पार्टी को नकारात्मक राजनीति से दूर रहना चाहिए। जल्द ही बिहार के लिए एक कोऑर्डिनेशन कमिटी गठित की जाएगी।
बिहार में बड़ा मौका: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने साफ कहा कि बिहार कांग्रेस के नेताओं को जमीन पर उतरकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां भी उनकी जरूरत होगी, वे वहां मौजूद रहेंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि सामाजिक समीकरणों को साधते हुए अगड़ा वर्ग को भी साथ लेकर चलना जरूरी है।
आरजेडी से अलग राह की मांग
बैठक में मौजूद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर कांग्रेस को बिहार में सत्ता में आना है, तो उसे आरजेडी से अलग होकर अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनानी होगी। इस बयान ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
संगठन और विधायकों में दूरी?
कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में छह विधायकों की अनुपस्थिति के बाद एनडीए नेताओं ने कांग्रेस विधायकों के टूटने के दावे किए थे। हालांकि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी में कोई टूट नहीं है।
बैठक में तारिक अनवर, रंजीता रंजन और मदन मोहन झा ने संगठनात्मक जवाबदेही, कानून-व्यवस्था और नशे जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। राहुल गांधी ने नेताओं से साफ कहा कि केवल पद से नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने से ही पार्टी मजबूत होगी।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…