एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मदनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बौरी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। अमृत सरोवर के पास स्थित इस पुलिया की बदहाल स्थिति से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। पुलिया के ठीक बगल में विद्यालय होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिया करीब एक महीने से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीण सुधीर यादव ने बताया कि लगातार तीन दिन हुई बारिश और अमृत सरोवर में पानी के बहाव के कारण पुलिया को काफी नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि इस पुलिया से गुजरते समय पहले भी कई लोग चोटिल हो चुके हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तर पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिया के पास ही विद्यालय स्थित है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे आते-जाते हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि अब तक संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया है। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया का तत्काल निरीक्षण कराने, शीघ्र मरम्मत कराने तथा विद्यालय के बच्चों और आम लोगों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि संबंधित जिम्मेदार इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं।
AI निर्मित बिहार MLC चुनाव में पटना से छपरा तक बवाल! बांकीपुर में CCTV और…
इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…
इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…
यूपी MLC चुनाव में मतगणना के बीच हड़कंप! कहीं बिना सील की मतपेटी, कहीं 52…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।…
Ai निर्मित यूपी चुनाव आयोग की पोस्ट पर बवाल! जातिगत टिप्पणी से घिरे CEO कार्यालय…