आईपीएल मेला युवाओ के लिए अभिशाप बनता नज़र आ रहा है

भारत की गली – गली मे है अब फर्जी ऑनलाइन -ऑफलाइन सट्टेबाजों के गिरोह सक्रिय

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
भारत का ऑनलाइन खेल सट्टेबाजी बाजार 2024 में ₹160 बिलियन से अधिक तक पहुंचने का अनुमान है, जब की ऑफलाइन ₹160 बिलियन से कही दुगना बाजार है, जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा ऑनलाइन ऑफलाइन आईपीएल सट्टा के कारण है। हर साल अधिक से अधिक सट्टेबाज इसमें शामिल हो रहे हैं, युवा साइन-अप करके और खेल सट्टेबाजी के इस रूप के रोमांच का अनुभव करने के लिए सर्वोत्तम प्लेटफार्मों की तलाश कर रहे हैं। सट्टेबाजो ने कुछ युवाओं को तो बिल्कुल बर्वाद करके रख दिया है। बेहतरीन ऐप्स बताकर इस एप्लीकेशन का चयन करने के लिए किया जाता है, जिनका उपयोग भारत में कोई भी सट्टेबाज कर सकते हैं। एक बार जब आप अपनी पसंदीदा पसंद पर निर्णय ले लेते हैं, तो उनके साथ साइन-अप करने और उनके साइन-अप बोनस ऑफर का लाभ उठाने के लालच मे पैसा बर्बाद करते है। गुमराह करने वाले लोगो की भी कमी नहीं है, चाहे वह पुलिस महकमा हो या आमजन हो, पुलिस के थानेदार रेंक के अधिकारी पब्लिक डोमिन मे कहते फिरते है की गवर्नमेंट ही ऐसी एप्लीकेशन को आज्ञा देती है, जब की यह बिल्कुल सारा-सर मिथ्या झूठ है। गवर्नमेंट एप्लीकेशन किसी भी ऐप्स को लीगल आज्ञा जब देती है, जब वह गवर्नमेंट के दायरे मे आती हो, जैसे- एन ओ सी, लाइसेंस एवं टेक्स आदि के दायरे एवं मानक को पूर्णरुप से पालन करता आया हो। यह नहीं की गली-गली से कोई भी फर्जी आमजन इसको बिना एन ओ सी के संचालक करता हो, लेकिन भारत मे ऐसा होना अब आम बात हो गई है। जैसे देखने मे आया होगा महादेव ऐप्स जों छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के पूर्व सीएम तक इसका शिकार हुए, ओर ईडी के जाल मे भी फसे, फर्जी गैंग ऐसी एप्लीकेशन को खुलेआम चला रहे है, ऐसे फर्जी गैंग समाज ओर पुलिस को गुमराह करते आये है। इस कारण ही समाज मे कोई बदलाव नहीं दिखता नज़र आ रहा है। मॉ – बाप बच्चों से उम्मीद लगाएं बैठे होते है की देश ओर मॉ-बाप का नाम ऊंचा करेगा, परंतु उनकी संतान ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ आदि मे फसी रहती है, आजकल पैसा कमाना ओर गवाना ऐसे युवा दोनों गतिविधि को शान समझते है। जब की आईपीएल मेला युवाओ के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है की हमारे देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया जा रहा है, हम जानना नहीं चाहते देश को कमजोर कैसे किया जाता है? ऐसे ही पहले तो देश मे किरिप्टो करंन्सी का जाल बिछाया गया, यह मीठा जहर आम जनमानस को पिलाया गया और लोगो मे पैसा कमाने के लिए नेटवर्किंग सिस्टम ने फर्जी सर्कुलर जारी किया गया। सरकार को, मजबूत होते हुए इस नेटवर्किंग गैंग को फिर टेक्स के दायरे मे लेना पड़ा। उसके उपरांत आया फर्जी ऑनलाइन, ऑफलाइन सट्टा किंग एप्लिकेशन, जैसे की महादेव एप्लीकेशन लेकिन अब जोरों पर आईपीएल सट्टा, जिसका बाजार इतना गरम है की युवा आईपीएल शुरू होते ही फ़ोन कॉल, व्हाट्सप्प टेक्स्ट एस एम एस ओर व्हाट्सप्प कॉल्स शुरू हो जाती है। हर ओवर की बॉल पर भाव लगाया जाता है, यह ब्लैक मनी कहाँ जाती है? देश को कौन खोखला कर रहा है? ऐसी अवैध गतिविधियों से कोई जानना नहीं चाहता है, युवा ऐसी बातों को जानना उचित भी नहीं समझते है। मान लीजियेगा मॉ-बाप अपनी संतानो को समझाने की कोशिश भी करते है की क़ानून के मुताबिक जुआ खेलना जुर्म है, या शास्त्रों अनुसार घृणित कार्य है। तो कलयुगी संतान अनेकों तर्क देती नज़र आयेगी, यह तो सरकार की ही एप्लीकेशन है। इक्कीसवीं सदी का विज्ञानं का ज़माना है, हम शॉटकट रास्ता अपनाकर आपसे जल्दी पैसा कमा रहे है। आज के युग मे अनेको तर्क मॉ-बाप को संतानो द्वारा दी जा रही है, पर कोई माने या ना माने जुआ खेलने वाला जीतकर भी हार जाता है, वह समझ बैठता है की मै जीत रहा हु। जबकि बिचोलिये जेब गरम कर सट्टेबाजी से मौज बनाते फिरते है। कब क्रिकेट मैच कहाँ पलटी माऱ दे किसी टीम का कोई भरोसा नहीं उसके बाबजूद भी जनता इस जुए का शिकार होती आई है। कुछ एप्लीकेशन का ज्यादातर पैसा विदेशो मे जाना अब आम हो चला है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

13 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

30 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

41 minutes ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

48 minutes ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago