शतप्रतिशत मतदान के लिये विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने घर-घर बाटा आमंत्रण पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर शासन के निर्देश के अनुपालन में पयागपुर क्षेत्र के प्राथमिक, व उच्च प्राथमिक शिक्षक व शिक्षिकाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर वितरित करने का सिलसिला काफी तेज हो चुका है। होने वाले मतदान को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशा अनुसार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने आमंत्रण पत्र लेकर घर-घर पहुंच कर लोगों को इस महा पर्व को सफल बनाने के लिए अपील किया जा रहा है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी पयागपुर वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है की वह चुनाव से पहले आमंत्रण पत्र सभी लोगों तक पहुंच सकें इसी क्रम में पयागपुर विकास खण्ड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधानाध्यापक का काजल सिंह एवं शिक्षामित्र अर्चना पांडेय ने पयागपुर चौराहे पर स्थित विभिन्न दुकानों पर जाकर आमंत्रण पत्र देकर लोगों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया और कहा कि मतदान एक महापर्व है।
इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय अरका पुर प्रधानाध्यापिका वाला बच्ची, विनीता त्रिपाठी, बृजेश शुक्ला ,तरुण कुमार, असीम कुमार ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के लिये जागरूक किया और कहा की शत प्रतिशत- मतदान से लोकतांत्रिक देश का निर्माण होगा प्राथमिक विद्यालय बनकटा प्रधानाध्यापिका नीतू शर्मा ने गांव में आमंत्रण पत्र देकर लोगों को जागरूक किया इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय कलूई के प्रधानाध्यापिका प्रियंका शिक्षामित्र पूर्णिमा देवी, पूरन मल ने कड़ाके की धूप में गांव के लोगों को आमंत्रण पत्र देकर शत प्रतिशत मतदान के लिए अपील किया, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों को बताया जा चुका है कि गांव में लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

3 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

5 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

9 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

9 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

15 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

15 hours ago