La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एक मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह जानकारी दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने दी।

रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचा विमान

हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे से फिसलकर पास के शहर El Alto की एक व्यस्त हाईवे पर जा घुसा। विमान ने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। अधिकारियों के अनुसार कम से कम 15 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में विमान में सवार लोग शामिल हैं या सड़क पर मौजूद वाहन चालक और यात्री।

वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह Bolivian Air Force का हरक्यूलिस विमान था। बताया जा रहा है कि विमान देश के केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट अन्य शहरों में पहुंचाने के मिशन पर था।
दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिसे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।

ये भी पढ़े – तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

हाईवे पर बिखरे नोट और मलबा

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में हाईवे पर विमान का मलबा, बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन और बड़ी मात्रा में बिखरे नोट दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट के बाहर फैली नकदी को देखने और उठाने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को दंगा-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा।

उड़ानें रोकी गईं, जांच शुरू

इस गंभीर हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़े – महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

Karan Pandey

Recent Posts

शादी तय हो गई? तो मंगेतर से ये 6 बातें जरूर पूछें, बाद में पछताने से बेहतर है पहले समझदारी!

शादी से पहले सिर्फ प्यार नहीं, इन 6 मुद्दों पर सहमति भी है जरूरी लेखक:…

3 hours ago

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर: 62 मौतें, 52 घायल; लापता लोगों की तलाश जारी

✍️ नाइजीरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बंदूकधारियों ने…

4 hours ago

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा का बड़ा खेल!

मिर्गी का नाटक कर कैदियों ने किया हमला, 17 फरार; 13 गिरफ्तार, 9 जेल अधिकारी…

4 hours ago