भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)विद्यालय परिवार को प्रार्थना सभा के दौरान अत्यन्त दुखद खबर मिली बताया गया कि श्री बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान के आजीवन प्रबंध सदस्य संरक्षक बाबू भूपेंद्र सिंह अब नहीं रहे जिसके उपरांत इस प्रार्थना सभा को शोक सभा में तब्दील कर दिया गया।प्राप्त समाचार के मुताबिक 03 मई 2024 को श्री बब्बन सिंह शिक्षा संस्थान के प्रबंध समिति के आजीवन सदस्य एवं संरक्षक भूपेंद्र सिंह के निधन हो जाने की खबर विद्यालय परिवार में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान अचानक मिला। जिससे विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई बताते चलें कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखनऊ विकास प्राधिकरण,कानपुर विकास प्राधिकरण, के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थी। वह लार ब्लॉक के ग्राम खेमा देई के रहने वाले थे। उनका योगदान निरंतर विद्यालय परिवार के हित में बना रहा हमेशा उन्होंने विद्यालय के भले हेतु सहयोग पूर्ण भाव बना कर हर संभव सकारात्मक सहयोग दिया। वहीं जब उनके निधन की सूचना सुबह प्रार्थना सभा के दौरान प्राप्त हुई तो इस सभा को शोक सभा में परिवर्तित करके उनकी आत्मा की शांति के लिए संस्थान के सभी विद्यालयों में शांति पाठ कराया गया। तथा उनके निधन पर श्री बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान के कुलमुख्य डॉ तेज प्रताप सिंह, श्रीमती रीता सिंह, प्रबंधन संस्थान डॉ भानु प्रताप सिंह, संस्थान के निदेशक चंद्र प्रताप सिंह, पी0 डी0 आरडी की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह, एवं संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारी गण द्वारा गहरा दुख प्रकट किया गया है। वहीं डॉ तेज प्रताप सिंह ने कहा कि उनके निधन से इस संस्था की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई असंभव है।
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…
36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…
TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…