अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर को एसएसबी व पुलिस के टीम ने किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारत नेपाल सीमा पर नहीं रुक रही है नशीले पदार्थों की तस्करी इसी क्रम में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप-कमान्डेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में सीमा चौकी रुपैडीहा और स्थानीय थाना पुलिस टीम के साथ नियमित संयुक्त गश्त के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 650/20 से 50 मीटर भारत की तरफ निविया तालाब के पास एक अंजान व्यक्ति नेपाल से भारत की तरफ आते हुए दिखाई दिया जिसे संयुक्त गश्त दल के द्वारा शक के आधार पर रोका गया, पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अशफाक कबाड़िया , उम्र 26 वर्ष,पिता का नाम राजू कबाड़िया , निवासी राष्ट्र नेपाल के वार्ड नंबर 14, जनपद बांके बताया।संयुक्त गश्त के द्वारा गहन पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि मेरे पास चरस है और यह नेपाल में किसी अंजान व्यक्ति से प्राप्त किया है जिसको रुपैडीहा भारत में छोटी छोटी मात्रा में बिक्री कर अधिक पैसा कमाने का काम करता है,गश्ती दल के द्वारा अभियुक्त के पास से 2.100 किलो ग्राम चरस बरामद किया गया ।
अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायलय व मानव अधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रुपैडीहा को सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में शामिल एस एसबी के उप निरीक्षक सामान्य भारत पाठक, मु.आरक्षी सामान्य सुनील कसडें , आरक्षी सामान्य यशिंदर, सुनील कुमार राम,तथा पुलिस टीम के थाना प्रभारी के आदेश क्रम में उप-निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय, शिवम कुमार कनौजिया,मु.आरक्षी अरविंद यादव,आरक्षी धनंजय कुमार मुख्य रूप से गश्ती दल में शमिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago