अंतरिम बजट: सत्ता पक्ष ने सराहा तो विपक्ष ने चुनावी बजट बताया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l संसद में बुधवार को पेश अंतरिम बजट पर जिले के आम व खास लोगों ने अपना राय व्यक्त करते हुए पक्ष ने बजट को बेहतर और आम आदमी के हित में बताया तो विपक्ष ने चुनावी। जन प्रतिनिधियों ने एक सुर में देश की जरूरतों को पूरा करने वाला बताया।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संसद में पेश अंतरिम बजट विकसित भारत निर्माण का पथ प्रशस्त करने के साथ समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास को समर्पित हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का दस्तावेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने विगत 10 वर्षों में युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब के उत्थान को समर्पित नीतियों ने उल्लेखनीय परिणाम लाए हैं। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व तेज विकास के साथ युगान्तरकारी निर्णयों से राष्ट्रोत्थान की दिशा में हम सभी को निरंतर अग्रसर करने वाला बजट हैl
भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा बजट किसानों, महिलाओं, सीमांत वर्गों और मध्यम वर्ग को सहायता प्रदान करने की प्राथमिकता के साथ, विकास और कल्याण पर केंद्रित है। यह बजट नये भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षाविद रामकुमार सिंह बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया हैl वह सर्वस्पर्शी बजट है। यह बजट किसानों, नौजवानों, महिलाओं और आमजन के जीवन को बढ़ावा देने वाला बजट है। इस बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई अहम चीजे पेश की गई हैl

     बीटीएसएस की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोनी सिंह ने बजट महिला हितैषी बताते हुए कहा कि युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और उद्योगों के उत्थान को बढ़ावा देते हुए राजकोष में एक अच्छा संतुलन बनाता है। यह एक प्रगतिशील बजट हैl जो सभी कसौटियों पर खरा उतरता है। इससे भारत के डेवलपमेंट मिशन को ताकत मिलेगी। ये बजट सबके लिए एक बजट हैl 

  रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय ने इस बजट में 2047 तक भारत को निरंतर सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की ललक और झलक दिखती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में क़रीब 25 करोड़ लोग ग़रीबी रेखा पीछे छोड़ आए। चुनावी वर्ष के बावजूद यह बजट लोकलुभावन व चुनावी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण को समर्पित एक साहसिक बजट है। 

          सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मानंद पांडेय ने कहा कि यह बजट विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट में कृषि, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों का विशेष ख़्याल रखा गया है। इस बजट का उद्देश्य है कि देश की अर्थव्यवस्था में तेज़ी से विकास हो और सामाजिक समानता का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकेl

      इंजीनियर सुधांशु सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास बेहद जरूरी हैl जिसका बजट में पूरा प्रबंध किया गया है। सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ, शिक्षा और खेती से जुड़े महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर बजट में किया गया हैl 

    विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ पाण्डेय ने कहा विकास, सतत विकास, और समावेशी विकास इन शब्दों के इर्द-गिर्द विकास की यात्रा इस बजट से बतायी गयी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की अवधारणा पर आधारित यह बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों को लाभ पहुंचने वाला हैl

     ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि बजट में आधारभूत ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी महत्व देने वाला बजट हैl

  सामाजिक कार्यकर्ता रितेश त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा।
rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

8 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

8 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

8 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

9 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

9 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

15 hours ago