अधिवक्ता संघ की बैठक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जानें मांग

जल्द अधिवक्ता चैंबर सुलभ होगा : प्रदीप कुमार सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । दीवानी न्यायालय परिसर स्थित रूल ऑफ लॉ सोसायटी कैम्प कार्यालय में आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तरप्रदेश के वॉइस चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह ने कहा की प्रदेश के लगभग 12 जिलों में अधिवक्ता चैंबर के लिए मुख्यमंत्री ने बजट आवंटित किया है। बहराइच को भी जल्द अधिवक्ता चैंबर सुलभ होगा, मृत अधिवक्ताओं के परिवार खातों में जल्द ही अहेतुक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये पहुंच जाएंगे और इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षु अधिवक्ताओं के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा, उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश पहला राज्य होगा जहां इसी वर्ष एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा। बार काउंसिल से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की न्यासी समिति अधिवक्ता की बीमारी के इलाज के लिए सहायता दे रही है। सी ओ पी के लिए अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं जहां 70 वर्ष आयु पूरी कर चुक अधिवक्ताओं के लिए जल्द पेंशन की भी व्यवस्था की जाएगी। रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष (अवध) क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने संगठन की ओर से प्रदेश में शीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की सामुहिक मांग की तथा अधिवक्ताओं के समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया,इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी , सुलह अधिकारी राकेश चंद्र श्रीवास्तव , सोसायटी जिला संयोजक प्रमोद सिंह चौहान , राजेन्द्र सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० राधेश्याम श्रीवास्तव , समाजसेवी विवेक सक्सेना , राकेश त्रिपाठी एडवोकेट , सभाराज सिंह , बसन्त चौहान एडवोकेट , उमेश कुमार पांडेय समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

5 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

18 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

18 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

18 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

21 hours ago