Wednesday, March 18, 2026
HomeNewsbeat15 स्थानों पर सघन जांच से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

15 स्थानों पर सघन जांच से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।
अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा प्रातः 05 बजे से 08 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें पुलिस की ओर से सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

ये भी पढ़ें – उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सफाई कर्मियों की तैनाती

देवरिया पुलिस मार्निंग वॉकर चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, मित्र पुलिसिंग की अवधारणा को सशक्त करना और स्थानीय स्तर पर छोटे विवादों का समाधान करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि ऐसे अभियानों से अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर विधिक कार्रवाई तथा अवैध असलहा एवं मादक पदार्थों की जांच की।
जनपदीय पुलिस के अनुसार देवरिया पुलिस मार्निंग वॉकर चेकिंग के अंतर्गत कुल 15 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 281 व्यक्तियों और 165 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें – आज का राशिफल 30 जनवरी 2026: नौकरी-पैसा-प्रेम में किसे मिलेगा बड़ा लाभ?

पुलिस द्वारा आमजन को अभियान के उद्देश्य, सुरक्षा उपायों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा और भरोसे का अनुभव हुआ।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देवरिया पुलिस मार्निंग वॉकर चेकिंग जैसे जनहितकारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments