कार्यशाला की बैठक में प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्यों को जोड़ने के दिए निर्देश

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी मंडल सलेमपुर की कार्यशाला बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि काशिपति शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम रही, कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशिपति शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1 सितंबर से पूरे देश में सदस्यता अभियान आयोजित करने जा रही है जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहले सदस्यता दिलाकर करेंगे। इस कार्यशाला का आयोजन इसलिए किया गया है कि प्रत्येक पदाधिकारी डिजिटल एवं पेपर के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्यों की सदस्यता ग्रहण करने में सहयोग करेंगे तथा यह संख्या जितने अधिक से अधिक हो सके पूरी करेंगे, कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुशासन एवम जनोपकारी योजनाओं से जनता पूरी तरह से संतुष्ट एवं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिख रही है जिसका असर तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजय के साथ देखने को मिला है पार्टी के अंदर जितने भी मोर्चे हैं सभी क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक की संख्या में सदस्य बनने पर जोर दें एवं भारतीय जनता पार्टी जो कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है उसे और भी बड़ा बनाने में सहयोग करें तथा राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिसने भी मूल दर्शन और भारतीय जनता पार्टी के चारों निष्ठाओं को स्वीकार किया वह सदस्यता स्वीकार कर सकता है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में यह भी बताया गया की समस्त शक्ति संयोजक एक सप्ताह तक कार्यशाला का आयोजन करेंगे तथा लक्ष्य का निर्धारण होने तक सक्रिय रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता अशोक पांडेय, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अमरदत्त यादव, वरिष्ठ नेता त्रिपुणायक विश्वकर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, विनय पांडे, अभय सिंह, नागेंद्र गुप्ता, उमाकांत मिश्रा, शेषनाथ भाई, पुनीत यादव, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

11 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

11 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

12 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

13 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

13 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

19 hours ago