ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत घर में मचा कोहराम

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
लालगंज देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवांचंद्रभानपुर निवासी पंकज कनौजिया उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शूलचंद्र कनौजिया मंगलवार को अपने गांव से ननिहाल गौराबादशाहपुर जा रहे थे कि, देवगांव ज्युली मार्ग पर श्रीकान्तपुर गेट के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो के धक्के से बाइक सवार पंकज कनौजिया घायल हो गए, वही मौका देखकर आटो चालक फरार हो गया। घायल को आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त सौ सैया अस्पताल लालगंज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दो माह पूर्व सउदी से घर आया था मृतक पंकज कनौजिया पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था, मृतक का लालगंज पेट्रोल पम्प के पास मकान का भी काम चल रहा था। मृतक की तीन लड़कियां है एक लड़का है, पायल 19 वर्ष पारुल 16 अंशिका 13 वर्ष एवं लड़का अक्षत 10 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी बिंदू कनौजिया का एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे देवगांव कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

16 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

17 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

17 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

17 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

17 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

17 hours ago