Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedआरबीएसके टीम को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश

आरबीएसके टीम को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत कार्यरत चिकित्साधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। यह निर्देश गुरुवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए।
सीएमओ डॉ. गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम देवरिया के अंतर्गत अब विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। जांच के दौरान पाई जाने वाली संक्रामक एवं गैर-संक्रामक बीमारियों का विवरण यूनीफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफार्म (UDSP) पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे रोगों की निगरानी और नियंत्रण समय रहते संभव हो सके।

ये भी पढ़ें – यूजीसी एक्ट संशोधन ‘काला कानून’, शिक्षा की स्वतंत्रता पर सीधा हमला : रामइकबाल सिंह

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आरबीएसके टीम फील्ड में रहकर कार्य करेगी तथा किसी भी स्थिति में सीएचसी या पीएचसी पर नियमित तैनाती नहीं करेगी। सीएमओ ने कहा कि इस व्यवस्था से बच्चों को समय पर उपचार मिलेगा और भविष्य में संभावित रोग प्रकोप को रोका जा सकेगा। साथ ही जनपद स्तर पर स्वास्थ्य आंकड़े अधिक सटीक उपलब्ध होंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और नीति निर्माण में सुधार आएगा।
बैठक में एसीएमओ डॉ. अजय शाही, डीपीएम पूनम एवं डीएचसी विश्वनाथ मल्ल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments