अनियमितता के आरोप में पंचायत सहायक को कार्यमुक्त करने का निर्देश

सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भटनी विकास खंड के ग्राम पंचायत सिसवा एकडंगा के पंचायत सहायक/लेखा डाटा सह इंट्री संचालिका को अनियमितता के आरोप में जिला पंचायत अधिकारी ने कार्यमुक्त करने का आदेश दिया। पंचायत सहायक कुमारी अर्चना मौर्य पुत्री दिनेश मौर्या विगत कई दिनों से पंचायत सचिवालय पर नहीं बैठ रही थी । इसी क्रम में ग्राम प्रधान चंचल शुक्ल द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सहायिका ने आजतक ग्राम पंचायत का कोई कार्य नहीं किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम सभा में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित कर उचित निर्णय लेने का ग्राम पंचायत सचिव को कार्रवाई करने का आदेश दिया। खंड विकास अधिकारी ने गुरुवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की। जिसके बाद काफी विचार-विमर्श के बाद कार्रवाई शुरू की गई। इसमें पंचायत सहायक अर्चना पुत्री दिनेश मौर्या को पंचायत सचिवालय से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया। बैठक में पंचायत सहायक कु. अर्चना मौर्या भी उपस्थित रहीं।
बता दें कि पंचायत सहायक को दो कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के कारण ग्राम पंचायत ने अपना फैसला सुनाया। बैठक में ग्राम सचिव आनंद स्वरूप पांडेय व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया ग्रामीण का दबदबा

बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा…

8 hours ago

गौ सेवा के साथ युवाओं ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से…

8 hours ago

1 नवंबर को मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल, लाभार्थियों का किया जा रहा चिन्हांकन…

8 hours ago

बीबीएयू में ईईजी कार्यशाला, विशेषज्ञों ने समझाए दिमागी संकेतों के राज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों और…

8 hours ago

पुलिस में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ते-दौड़ते 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

सांकेतिक फोटो पुलिस भर्ती की दौड़ में 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, 9 चक्कर बाद…

9 hours ago

4 साल की शादी, 3 साल की बेटी और फिर पति की रहस्यमयी मौत… पत्नी पर हत्या का शक, प्रेमी भी जांच के घेरे में

Ai निर्मित मेरठ/लोहियानगर (राष्ट्र की परम्परा)। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से एक 30 वर्षीय राजमिस्त्री…

9 hours ago