ड्यूटी पर आया अटैक, अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते तोड़ा दम

गाजियाबाद में 18 घंटे के भीतर दो सब इंस्पेक्टरों की हार्टअटैक से मौत हो गई

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)
गाजियाबाद मे दो दारोगा अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक सीने में दर्द उठा। साथी पुलिसवाले अस्पताल ले गए। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया, एक साथ दो दरोगा के निधन से पुलिस महकमे में शोक है।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शिप्रा सन सिटी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह की गुरुवार की रात, अचानक तबीयत बिगड़ गई उन्हें हार्टअटैक आया जिसपर साथी पुलिसवाले तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अटैक आने से कुछ देर पहले ही रामवीर सिंह ड्यूटी-चेकिंग करके पुलिस चौकी पर लौटे थे। 2015 बैच के दारोगा रामवीर सिंह मूलत: आगरा जिले में बांह थाना क्षेत्र स्थित गांव मधेपुरा के रहने वाले थे। पुलिस लाइन परिसर में कमिश्नर अजय कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और श्रद्धांजलि दी।
उधर, वेव सिटी थाना क्षेत्र की लालकुआं चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह की, शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। साथी पुलिसवालों के अनुसार, वे ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। ऐसा लगा, जैसे हार्टअटैक आया हो हमराही तुरंत छत्रपाल सिंह को लालकुआं के पास एक अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में खेत की आग से दर्दनाक हादसा, झोपड़ी जली, दिव्यांग महिला की मौत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के कोटवा देवरा गांव में बुधवार…

7 hours ago

देवरिया में निःशुल्क बीज मिनीकिट व अनुदानित बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के लिए खरीफ-2026 सीजन हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट…

7 hours ago

दिल्ली में मोमोज खाने से 12 लोग बीमार, बच्चे की हालत गंभीर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने…

7 hours ago

देवरिया में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, गांव-गांव जागरूकता

भलुअनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों से बचाव के लिए एक अप्रैल से…

7 hours ago

संतकबीरनगर में सड़क सुरक्षा सख्त: ब्लैक स्पॉट पर रम्बल स्ट्रिप अनिवार्य

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त…

7 hours ago

महिलाओं के अधिकार में देरी क्यों? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में…

9 hours ago