Categories: Newsbeat

1 नवंबर को मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल, लाभार्थियों का किया जा रहा चिन्हांकन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा एवं सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय स्टॉल और कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन एक नवंबर से पहले पूरा कर लिया जाए, जिससे शिविर में अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनन्या साह ने कहा कि शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभ दिलाने की दिशा में समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।बैठक में बताया गया कि मेगा शिविर का उद्देश्य लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, बाल विकास, श्रम, चिकित्सा, डूडा, प्रोवेशन, नेडा सहित अन्य विभागों को लाभार्थियों का चिन्हांकन करने तथा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल/कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला समन्वयक पंचायती राज प्रदीप त्रिपाठी, संरक्षण अधिकारी महिला कल्याण महेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया ग्रामीण का दबदबा

बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा…

38 minutes ago

गौ सेवा के साथ युवाओं ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से…

45 minutes ago

बीबीएयू में ईईजी कार्यशाला, विशेषज्ञों ने समझाए दिमागी संकेतों के राज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों और…

59 minutes ago

पुलिस में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ते-दौड़ते 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

सांकेतिक फोटो पुलिस भर्ती की दौड़ में 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, 9 चक्कर बाद…

2 hours ago

4 साल की शादी, 3 साल की बेटी और फिर पति की रहस्यमयी मौत… पत्नी पर हत्या का शक, प्रेमी भी जांच के घेरे में

Ai निर्मित मेरठ/लोहियानगर (राष्ट्र की परम्परा)। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से एक 30 वर्षीय राजमिस्त्री…

2 hours ago

IAF को मिला नया बॉस! एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान, स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित नई दिल्ली। (राष्ट्र की परम्परा) भारतीय वायुसेना को नया नेतृत्व मिलने…

2 hours ago