Sunday, October 19, 2025
HomeUncategorizedसफाई कर्मी से 55 लाख रुपए वसूली का निर्देश

सफाई कर्मी से 55 लाख रुपए वसूली का निर्देश

फर्जी प्रमाण पत्रों के बल पर हासिल की थी नौकरी

सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना यादव ने किया था शिकायत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे सफाई कर्मी की नौकरी पाने वाली कांति देवी के विरुद्ध लगभग 56 लाख रुपए की वसूली की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपर जिला अधिकारी को पत्र लिखकर कांति देवी द्वारा वेतन एवं अन्य मदो में ली गई धनराशि वसूल करने का अनुरोध किया है। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना यादव की शिकायत पर कांति देवी के प्रमाण पत्रों की जांच की गई थी जिसमें उनके सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी कांति देवी पत्नी रघुनाथ ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र लगाकर सफाई कर्मी की नौकरी प्राप्त कर ली थी। शाहबाजपुर निवासी मुन्ना यादव ने इस बात की शिकायत की तो कांति देवी के प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। जिसमें उनके सभी कागजात फर्जी पाए गए थे। जांच में गलत पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा साल 2022 में कांति देवी की सेवा समाप्त कर दी गई। इस दौरान कांति देवी द्वारा वेतन व अन्य मद में लिए गए लगभग 56 लाख रुपए वसूली का भी निर्देश जारी किया गया। मगर अभी तक उनके द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया। उक्त मामले को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को पत्र लिखकर कांति देवी से वेतन व अन्य मदों में ली गई धनराशि वसूल करने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments