जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर चिकित्सा की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आप सभी संज्ञानित हैं कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन01 जून को जनपद बलिया में समस्त पोलिंग बूथ पर वोटिंग होना सुनिश्चित है। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने सीएमओ को अत्यधिक तापमान के दृष्टिगत जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर चिकित्सा की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी मतदाता को कोई असुविधा न हो। उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील किया है कि मतदान दिवस के दिन अपने निकटवर्ती मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान अवश्य करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अत्यधिक गर्मी के कारण पोलिंग बूथ पर आने वाली जनता तथा पोलिंग बूथ पर कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेशित किया है कि समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र / अतिरिक्ति प्रा०स्वा०केन्द्रों एवं अन्य चिकित्सा इकाईयों पर पर्याप्त मात्रा में इमरजेंसी औषधियाँ, ओ०आर०एस० का पैकेट तथा आईस पैक की उपलब्धता के साथ ही समस्त इकाईयों पर चिकित्सकों एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें।इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्रीय अपर/उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को आदेशित किया है कि अपने क्षेत्र में उपरोक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करवाते हुए क्षेत्र भ्रमण करते रहेंगे एवं अपने साथ पर्याप्त मात्रा में इमरजेंसी औषधियों, ओ०आर०एस० का पैकेट तथा आईस पैक उपलब्ध रखेंगे। साथ ही किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को बिना किसी वैध कारण के किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न किया जाय।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

4 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

4 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

4 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago