बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में आज कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने गत किसान दिवस की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। बैठक में कृषक श्री बृजानन्द तिवारी ग्राम-बड़सरी द्वारा कृषकों/पशुपालकों को नेपियर घास की खेती से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा उनके द्वारा लाये गये नेपियर घास के बीजों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रगतिशील कृषकों/पशुपालकों में वितरण भी किया गया। किसान दिवस में उपस्थित प्रगतिशील कृषकों द्वारा उर्वरक की उपलब्धता एवं विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं से अवगत कराने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता,विद्युत एवं ए.आर.-कोऑपरेटिव को कृषकों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में उप कृषि निदेशक मनीष सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला मत्स्य कार्यकारी अधिकारी, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, जिला पूर्ति अधिकारी,अधिशासी अभियन्ता,विद्युत अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…