सिंगापुर भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कस्बा निवासी नसरु‌द्दीन जोलहा ने सिंगापुर भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए ठूठीबारी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है। प्राप्त समाचार के अनुसार नसरु‌द्दीन ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका एक पुराना परिचित शोएब अख्तर उर्फ अलाउद्दीन निवासी मठियां प्रसिद्ध तिवारी,थाना जटहां बाजार जिला कुशीनगर स्वयं को एजेंट बताता था। उसने विदेश भेजने का झांसा देकर नसरु‌द्दीन से 11 लोगों के नाम पर 25 लाख रुपये लिए, जिसमें 18.20 लाख बैंक खाते में और 6.80 लाख नकद दे दिया गया। जिसके बाद शोएब ने फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाकर सभी को काठमांडू में तीन दिन तक रोका। जहां दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने पर असलियत सामने आई। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने गाली- गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद ठूठीबारी कोतवाली व एसपी महराजगंज से भी न्याय की गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। हार थक कर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया, जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने सीसीटी एनएस के माध्यम से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

8 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

10 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

10 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago