गर्मी में रसायनयुक्त आम से बढ़ सकती हैं पेट की समस्याएं

जनहित में चेतावनी जारी, आम को प्राकृतिक रूप से पकाने की अपील

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। गर्मी के इस मौसम में आम का स्वाद सभी को लुभाता है, लेकिन स्वाद के साथ सेहत से समझौता न हो, इसके लिए डॉक्टरों ने खास चेतावनी जारी की है। क्षेत्र के अधिकांश आम बागानों में तुड़ाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ किसानों ने ‘डाल का आम’ यानी पेड़ों पर प्राकृतिक रूप से पकने वाले आम छोड़ दिए हैं, जो स्वाद, सुगंध और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर माने जाते हैं।
लेकिन बाजारों में बिक रहे अधिकांश आम – खासतौर पर दशहरी, चौसा, लंगड़ा, बॉम्बईया और तुकमी – तेजी से पकाने के लिए कार्बाइड या गंधक जैसे रसायनों की मदद से तैयार किए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह प्रक्रिया आम के स्वाद को तो नुकसान पहुंचाती ही है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकती है।
स्थानीय चिकित्सक डॉ. विजयभान ने बताया कि रसायनयुक्त आमों का सेवन उल्टी, दस्त, पेट दर्द, गैस व अपच जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है। उन्होंने आम को खरीदने के बाद कम से कम 2–3 घंटे तक साफ पानी में भिगोकर रखने और फिर तीन बार ताजे पानी से धोने की सलाह दी है, जिससे आम की सतह पर लगे रसायन हटाए जा सकें।
डॉ.मंशालाल ने भी आगाह करते हुए कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और पेट के रोगियों को आम खाने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एक बार में अधिक मात्रा में आम खाने से भी परहेज करना चाहिए। सीमित मात्रा में और साफ-सफाई के बाद खाया गया आम शरीर को पोषण व गर्मी से राहत देने वाला सिद्ध हो सकता है।
युवा समाजसेवी/कृषि वैज्ञानिक डा० विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनहित को देखते हुए फल व्यापारियों से अपील की है कि आमों को रसायनों से न पकाएं, बल्कि उन्हें प्राकृतिक रूप से पकने दें। इससे न केवल आम का असली स्वाद और मिठास बनी रहेगी, बल्कि उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

6 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

10 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

10 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

11 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

11 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

11 hours ago