गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी को शहद का भोग अर्पित किया जाता है।
मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल की ओर से नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह नौ बजे पंडित गिरजा शंकर मिश्रा ने विधिवत दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके बाद माता रानी को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाजसेवी गणेश गुप्ता, प्रोपराइटर, गणेश बिल्डिंग मटेरियल, निकट माईधिया चौराहा तथा व्यवसायी अजय वर्मा, फुटहवा इनार, गोरखपुर रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से दोनों मुख्य यजमानों को अंगवस्त्र एवं माता रानी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल की ओर से नवरात्रि के दौरान लगातार आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मां भगवती की आराधना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। आयोजन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ एवं प्रसाद वितरण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…
फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…
फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…
फोटो goo MLC चुनाव में अनंत सिंह का बगावती तेवर! नीतीश कुमार पर बड़ा दावा,…