ईट भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में ईट संचालकों के साथ विकास भवन सभागार में बुधवार को बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने श्रम विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा सभी ईट भट्टों पर शौचालय महिला/पुरुष इसके अलावा ईट भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण तथा श्रमिकों के बच्चों को विद्यालयों में भेजे जाने तथा अन्य प्रदेशों के श्रमिकों का प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 के तहत श्रम विभाग में पंजीकरण कराए जाने तथा पंजीकरण कराए जाने से श्रमिकों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाण योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना एवं शौचालय सहायता योजना संचालित हैं।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भट्ठा संचालकों को निर्देश दिया गया कि सभी भट्टो पर शत प्रतिशत शौचायलयों की व्यवस्था को सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि ईट भट्टों पर श्रमिकों के बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय में किया जाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में सभी भट्ठा मालिक विभाग का सहयोग करें, साथ ही सभी भट्ठा स्वामी अपना निर्धारित अंशदान जमा कर जिला पंचायत में अपने भट्टों का पंजीकरण 31 मार्च से पूर्व करा लें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी भट्ठा स्वामियों को यह भी निर्देश दिए कि अंतर राज्य प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 के तहत श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य कराएं। इसके साथ ही भट्ठा स्वामी अपने यहां कार्यरत श्रमिकों के संबंध में मानदेय एवं उपस्थिति रजिस्टर आदि का विवरण सुरक्षित रखेंगे। जिसकी जांच आवश्यकता अनुसार श्रम विभाग के संबंधित अधिकारी द्वारा की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित ईट भट्ठा स्वामी के विरुद्ध करवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, खान निरीक्षक, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य भट्टों के संचालक तथा श्रम विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

8 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

8 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

8 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

9 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

9 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

15 hours ago